Jharkhand Weather Update - झारखंड में मौसम लेगा करवट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में एकबार फिर बदलाव होने के संकेत हैं। तपती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर यह है कि सात मई को रांची के अलावे रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में कहीं-कह

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में एकबार फिर बदलाव होने के संकेत हैं। तपती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर यह है कि सात मई को रांची के अलावे रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

तेज हवाओं के साथ गरजेंगे बादल

जारी अलर्ट में यह भी बताया गया है कि 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहेगी और वज्रपात होने की भी संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी में भी छह से नौ मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हवा बहेगी।

अगले 24 घंटे में बढ़ेगा पूरे राज्‍य का तापमान

वहीं सात और आठ मई को एक दो बार हल्की या मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। जिसके बाद तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।

इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के अंदर धीरे-धीरे चार से छह डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी। उन्होंने कहा कि छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज और दक्षिण पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के कोल्हान और पलामू प्रमंडल के अलावे गोड्डा और पाकुड़ जिले में असहज कर देने वाली गर्मी यानी हीटवेव का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री गिरिडीह का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 38.4 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: 'देश के प्रधानमंत्री आदिवासी विरोधी...', CM चंपाई सोरेन ने चुनावी सभा में PM मोदी पर बोला हमला

Jharkhand Election News: Congress ने जारी की एक और स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खरगे व राहुल गांधी समेत कई नाम शामिल

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Alamgir Alam: आलमगीर आलम पर कसता जा रहा शिकंजा! अवैध खनन घोटाले में भी भूमिका तलाश रही ED

राज्य ब्यूरो, रांची। साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में भी ईडी के अधिकारियों की टीम अब मंत्री आलमगीर आलम की भूमिका तलाश रही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now